महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण, वीरता और स्वाभिमान को किया नमन।
सैलाना। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती के अवसर पर बुधवार शाम मांगलिक भवन, जूनावास सैलाना में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजजन, जनप्रतिनिधि, युवा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं स्वाभिमान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारत माता एवं महाराणा प्रताप के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। उपस्थित सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर भंवर सिलावट, राकेश मुनिया, दिलीप सिंह पंवार, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, गुलशन सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह राठौर, शेर सिंह राठौर, दशरथ सिंह,उमंग पुरोहित, दिलीप सिंह राठौर, प्रितेश चंडालिया, पत्रकार नितेश राठौड़,कृष्णकांत मालवीय, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments