Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नगर में फिर गिरा विशाल पीपल का पेड़, सीसी रोड उखड़ी, बड़ा हादसा टला।

नगर में फिर गिरा विशाल पीपल का पेड़, सीसी रोड उखड़ी, बड़ा हादसा टला।


सैलाना- नगर में एक बार फिर पेड़ों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार को मुख्य मार्ग पर एक नीम का हरा-भरा पेड़ गिरने से दो लोग घायल हुए थे, वहीं दो दिन बाद फिर बुधवार को नगर के सांदीपनी बालक स्कूल के खेल मैदान के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से बाउंड्री वॉल टूट गई और उसके समीप बनी सीसी रोड भी क्षतिग्रस्त होकर उखड़ गई।

दरअसल ये पेड़ स्कूल के मेदान की तरफ ही झुका हुआ था। इस लिए मेदान की तरफ ही गिरा। जिससे बाउंड्री वॉल जरूर क्षतिग्रस्त हुई लेकिन सड़क यातायात अप्रभावित रहा।

पेड़ के गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आस-पास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। पेड़ का भार इतना अधिक था कि बाउंड्री वॉल टूट गई तथा पास से गुजर रही सीसी रोड भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय इस खेल मैदान में बड़ी संख्या में बच्चे क्रिकेट, वॉलीबॉल और रनिंग जैसी गतिविधियां करते हैं। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय मेदान में उस स्थान पर खेलने वाले बच्चे मौजूद नहीं थे‌। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह स्थान सैलाना-रतलाम मार्ग के समीप स्थित है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क के मोड़ (टर्न) के पास स्थित पेड़ मौजूद था‌।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार कुलभूषण शर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

नगर परिषद का अमला भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर परिषद कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित खतरा बने पेड़ों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे जन-धन की हानि रोकी जा सके।

*नगर में चिन्हित किए हुए पेड़ों को छटनी का काम करवाएंगे-*

मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंच गया है। पेड़ खेल मैदान की ओर गिरा है, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यातायात भी पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, तथा सुबह तक पेड़ को हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर क्षेत्र में ऐसे पेड़ों को चिन्हित किया गया है, जिनके गिरने की आशंका बनी रहती है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पेड़ों की छंटाई का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

Post a Comment

0 Comments