*पुरुषोत्तम मास में ओशीन परिसर में 4 से 10 जून तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, 4 जून को निकलेगी भव्य पोथी यात्रा*
सैलाना। पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में सैलाना के ओशीन परिसर में 4 जून से 10 जून तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कथा व्यास भगवताचार्य पंडित कुलदीप गुरु के श्रीमुख से सम्पन्न होगा।
आयोजक एडवोकेट राजेन्द्र पाराशर और शशि पाराशर ने बताया कि अवंतिका महिला साख संस्था के सहयोग से ये सप्त दिवसीय कथा आयोजित की जा रही हैं।इसमें प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत माहात्म्य,श्री अमर कथा,श्री परीक्षित जन्म, तथा श्री शुकदेव जी का प्राकट्य, द्वितीय दिवस माता सती चरित्र एवम् शिव पार्वती विवाह, तृतीय दिवस ऋषभदेवजी चरित्र, भरत जी चरित्र, अजामिल पर व्याख्यान,श्री प्रहलाद जी चरित्र, चतुर्थ दिवस गजेन्द्र मोक्ष,श्री रामजी का प्राकट्य महोत्सव, पंचम दिवस श्रीकृष्ण जी की बाल लीला एवम् महारास लीला, षष्टम दिवस कंश व काल यवन का उद्धार,श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह, सप्तम दिवस सुदामा चरित्र, उद्धव जी व श्रीकृष्ण जी संवाद, पोथी पूजन एवम् कथा विश्राम महा आरती एवम महा प्रसादी आयोजन सम्पन्न होंगे।
पाराशर दम्पत्ति ने बताया कि कथा का समय दोपहर साढ़े ग्यारह से साढ़े तीन बजे तक रहेगा। प्रथम दिवस 4 जून को सुबह दस बजे भागवत पोथी यात्रा सनाढ्य मंदिर रंगबाड़ी मोहल्ले से ओशीन परिसर तक निकलेगी।आयोजक दंपत्ति ने अधिकाधिक तादाद में कथा में धर्मालुओं से शिरकत करने की अपील की।

Post a Comment
0 Comments