Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित।


सैलाना। आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को अनुविभागीय कार्यालय सैलाना में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सुनील जायसवाल ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक तीन दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत विकासखंड सैलाना के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 24,540 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष मगरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के लिए विकासखंड में लगभग 276 वैक्सीनेटर नियुक्त किए गए हैं, जो स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ-साथ घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 20 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो प्रतिदिन रिपोर्ट संकलित करेंगे। वहीं, अभियान की समीक्षा एवं मार्गदर्शन के लिए चार मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

एसडीएम सुनील जायसवाल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के प्रथम दिन 28 जून को 80 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रिया गीरा, बीईओ गोविंदराम डाडिंग, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ, नगर परिषद सीएमओ, नर्सिंग कॉलेज सैलाना एवं आधार कॉलेज सैलाना के प्राचार्य, डॉ. रविंद्र डामोर, बीईई कैलाश यादव, बीपीएम, बीसीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments