Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन।

सैलाना में युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन।


सैलाना- जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर शनिवार को सैलाना विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इसी दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित युवा साथियों को संबोधित करते हुए हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। युवाओं का आह्वान किया कि वे गांव- गांव और घर- घर पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं। 

उपस्थित अतिथियों ने कहा की आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इसके लिए प्रत्येक युवा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन, किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

बैठक में सैलाना विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी गेहलोत एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी साथियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने  तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। व संगठन को मजबूत बनाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में संभाग प्रभारी स्वीटी पाटिल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि सिसोदिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हनी गेहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अब्दुल मंसूरी तथा आभार ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मईडा ने माना।

Post a Comment

0 Comments