Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में वी.डी. ग्रुप के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न। *बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ*

सैलाना में वी.डी. ग्रुप के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न।

*बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ*

सैलाना। नगर के नाला रोड स्थित खाकी बाबा हनुमान मंदिर परिसर, (कसेरा धर्मशाला के समीप) हाल में वी.डी. ग्रुप के तत्वावधान तथा लायन्स क्लब जावरा के सहयोग से शनिवार को विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कुल 148 नेत्र मरिजो ने शिविर में अपना नेत्र परीक्षण करवाकर स्वास्थ्य लाभ लिया इनमें से 30 मोतियाबिंद के मरिजो का जावरा के नेत्र चिकित्सालय में आपरेशन होगा।

वी.डी. ग्रुप संचालक एवं पार्षद विशाल धभाई ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच के साथ- साथ शुगर, ब्लड प्रेशर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन लायन्स नेत्र चिकित्सालय, जावरा में कराया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड साथ लाने की भी सलाह दी गई थी, जिससे आवश्यक प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।

*चिकित्सकों ने दी सेवाएं-*

शिविर में लेब टेक्नीशियन डॉ. प्रदीप सिंह झाला, ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. दिनेश नागदा तथा ओपीडी चिकित्सक डॉ. विपुल पंवार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। चिकित्सकों ने समय पर जांच कराने और आंखों की नियमित देखभाल करने की सलाह भी दी।

*जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति-*

शिविर के दौरान वी.डी. ग्रुप संचालक एवं पार्षद विशाल धभाई, पार्षद मुकेश पटेल, पार्षद आशादेवी कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, पार्षद कुलदीप कुमावत, गैस एजेंसी संचालक भंवर सिलावट, पुरण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

*स्वास्थ्य सेवा के साथ समाजसेवा का दिया संदेश-*

शिविर में आए लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाते हुए वी.डी. ग्रुप एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की प्रशंसा की। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस शिविर ने जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के साथ समाजसेवा का सकारात्मक संदेश भी दिया।

Post a Comment

0 Comments