Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना के नए एसडीएम होंगे सुनील जायसवाल, तरुण जैन को मिली रतलाम शहर की जिम्मेदारी।

सैलाना के नए एसडीएम होंगे सुनील जायसवाल, तरुण जैन को मिली रतलाम शहर की जिम्मेदारी।


सैलाना। रतलाम जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अनुविभागीय अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय स्थापना शाखा रतलाम द्वारा जारी आदेश के अनुसार सैलाना के एसडीएम तरुण जैन का स्थानांतरण कर उन्हें रतलाम शहर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 वहीं सुनील जायसवाल, जो वर्तमान में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें सैलाना अनुविभागीय क्षेत्र का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वे आगामी आदेश तक सैलाना एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे।

      कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं सुविधा की दृष्टि से रतलाम जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए स्थानों पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

     गौरतलब है कि तरुण जैन के कार्यकाल में सैलाना क्षेत्र में विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राजस्व संबंधी कार्यों में सक्रिय भूमिका देखने को मिली। उनके स्थानांतरण के बाद अब सुनील जायसवाल सैलाना अनुविभाग की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।

Post a Comment

0 Comments