Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष शर्मा ने पौधारोपण कर छात्राओं को दिया संदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष शर्मा ने पौधारोपण कर छात्राओं को दिया संदेश।


सैलाना- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘‘एक पेड़, एक जिम्मेदारी’’ के संदेश के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास एवं सांदीपनि विद्यालय में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने विद्यालय एवं छात्रावास परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। निवेदिता शर्मा ने पौधारोपण के बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से पौधों की नियमित देखभाल करने और अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों और छात्रावासों में हरित वातावरण विकसित करना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी आवश्यक है। पौधारोपण जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोड़ा, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य गिरिराज सारस्वत, कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य दिलीप कुमार पाटीदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.आर. दंडिग सहित विद्यालयों का शिक्षकीय एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments