भाजपा नेता ने थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी से की चर्चा।
सैलाना- (बलवास टाईम्स) एल्डरमैन नाथूलाल राठौर के खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने शासकीय कार्य में बाधा तथा चिकित्सा अधिनियम के मुकदमा दर्ज करवाया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता आश्चर्य चकित हो गए और शाम को वह थाना प्रांगण में पहुंचें। थाना प्रभारी पिंकी आकाश को अवगत करवाया पेड गिरने से घायल हुए आदमी को नगर के नागरिको के साथ इलाज करवाने आये थे। लेकिन वहा कोई भी डॉक्टर उपस्थित नही दिखा। हमने आवाज लगाई की कोन है। डॉक्टर लेकिन कोई नही बोला। भीड़ में खड़े रहे 15 मिनट बाद जब फिर पूछा कि डॉक्टर कौन है तब भीड मे खड़े होकर उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर हूं । हमने तब कहा कि आप डॉक्टर है तो घायल का इलाज करिए। तो डॉक्टर ने स्पष्ट मना कर दिया जिसे रतलाम रेफर किया गया । इतनी बडी बात पर पूरा स्वास्थ्य विभाग का स्टाप एक मत होकर एफआईआर दर्ज करवाने घटना के दुसरे दिन आया और पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए एल्डरमैन नाथुलाल राठोड के खिलाफ बिना जांच पड़ताल किये एफआईआर दर्ज कर ली थाना प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि डॉक्टर के खिलाफ भी उनके विभाग में प्रतिवेदन भेजेंगे। इलाज के लिए मना क्यो किया। उन्होंने आक्रोशित भाजपाईयों को बताया की एक सप्ताह में जो भी होगा निराकरण कर दिया जाएगा तब भाजपा कार्यकर्ता माने और थाने से बिखरे। इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक मत होकर उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments