Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पोलियो बूथ का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’ दवा।

पोलियो बूथ का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’ दवा।

सैलाना। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना परिसर में पोलियो बूथ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, बीएमओ डॉ. शैलेष डांगे ने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

बीपीएम धन सिंह रावत ने बताया कि खंड स्तरीय इस अभियान के तहत पूरे विकासखंड में 124 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी 20 सुपरवाइजर करेंगे। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी।

कार्यक्रम में अस्पताल का समस्त स्टाफ, बच्चों के अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार खंड विस्तार प्रशिक्षक कैलाश यादव ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments