जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त हुए आवेदन।
सैलाना। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सैलाना तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सैलाना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणजनो को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।
शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, खाद्य, श्रम तथा अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इसी दौरान ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया। अधिकारियों ने आमजन से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित नागरिकों ने शासन की इस पहल की सराहना की।
एसडीएम तरुण जैन ने बताया कि जन कल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। शिविर में राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, खाद्य एवं अन्य विभागों द्वारा नागरिकों के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। साथ ही नागरिकों से कहा कि यह शिविर दो दिन शनिवार और रविवार तक चलेगा। आप अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेवे
*ये थे उपस्थित-*
आयोजन शिविर में जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल, एसडीएम तरुण जैन, पीओडुडा अरुण पाठक, उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, उप संचालक उद्यान मंगल डोडवे, जनपद सीईओ रिया गेरा, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments