विकासखंड स्तरीय मलेरिया जागरूकता कार्यशाला।
सैलाना - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा एवं जिला मलेरिया अधिकारी रतलाम डॉक्टर देवेंद्र मौर्य के मार्गदर्शन में सी बी एम ओ डॉ. शैलेष डांगे के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर श्री मुकेश खागुड़ा के द्वारा बताया गया कि मलेरिया की बीमारी संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलते हैं यह मच्छर पानी में अंडे देता है इसकी रोकथाम हेतु घरों के आसपास पानी को इकट्ठा नहीं होने दे ,घरों की छतों पर टूटे-फूटे बर्तनों को नहीं रखें एवं पानी के बर्तनों को ढक्कन लगाकर रखें , कुलर को एक सप्ताह में अवश्य साफ करें एवं पानी में लार्वा पाए जाने पर मीठा तेल या जला हुआ तेल अवश्य डालें जिससे इन लार्वा को नष्ट किया जा सकता है मलेरिया से बचाव हेतु रात को सोते समय मच्छरदानी अवश्य लगाएं ,नीम की पट्टी का धुआं करें एवं मच्छर को मारने वाली अगरबत्ती को अवश्य लगाएं ,कार्यक्रम में कैलाश यादव बी. ई. ई. ,धन सिंह रावत बीपीएम, सरिता जाधव एल.एच. वी. , शारदा निनामा एल.एच. वी नरेश परमार सुपरवाइजर ,कलम सिंह डावर ,जयदीप सिंह पवार एवं समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment
0 Comments