निरंतर बढ़ता तापमान मानवता के लिए गंभीर खतरा - डॉ. पाटीदार
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना विश्व पर्यावरण दिवस।
सैलाना। प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार की अध्यक्षता में शासकीय महाविद्यालय सैलाना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ बालकृष्ण चौहान ने बताया कि सर्वप्रथम विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के साथियों को प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार ने पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त बनाने की शपथ दिलवाई । इसके पूर्व प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शपथ तभी सार्थक सिद्ध होगी जब हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। पेड़ पौधों को लगाएं और उनका संरक्षण करें तभी ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हमारी आने वाली पीढ़ियां जिंदा रह पाएंगी नहीं तो निरंतर बढ़ता तापमान जो 50 डिग्री के करीब जा रहा है मानवता पर बहुत बड़ा खतरा है।
शासकीय अग्रणी महाविद्यालय रतलाम से पधारे भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता डॉ गोपाल खराड़ी ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत् विकास पर व्याख्यान देते हुए आज के समय में पर्यावरण संरक्षण को मानवता का संरक्षण बताया।
मिशन लाइफ की गतिविधियों में क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव, प्राचार्य एवं
महाविद्यालय परिवार द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और इस दिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रेखांकित किया गया कि 'मिशन लाइफ़' हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों—जैसे पानी की बचत, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का त्याग और ऊर्जा का सही उपयोग—से पृथ्वी को बचा सकते हैं।"
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ अशोक रावत ,अर्पित शिकारी, महेंद्र वर्मा ,अजय आचार्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनुभा कानड़े ने किया एवं आभार डॉ एस एस रावत ने माना।

Post a Comment
0 Comments