Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को वितरित किए जा रहे बीज, 500 से अधिक कृषक हुए लाभान्वित।

शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को वितरित किए जा रहे बीज, 500 से अधिक कृषक हुए लाभान्वित।

सैलाना- कृषि विभाग कार्यालय में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसलों के उन्नत बीज वितरित किए जा रहे हैं। बीज वितरण अभियान के माध्यम से किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर खरीफ सीजन की तैयारियों को गति दी जा रही है।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय.एस. निनामा ने बताया कि कृषि विभाग सैलाना विकासखंड के किसानों को सोयाबीन, मक्का, कपास, मूंगफली एवं मूंग सहित विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। बीज वितरण का कार्य 22 जून से प्रारंभ किया गया है, जो आगामी 5 जुलाई तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। तिलहन योजना के अंतर्गत सोयाबीन एवं मूंगफली के बीज तथा एनएफएसएम योजना के तहत मूंग के बीज वितरित किए जा रहे हैं। अब तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 किसानों को बीज वितरित कर लाभान्वित किया जा चुका है।

सोमवार को भी बीज वितरण का कार्य जारी रहा, जिसमें करीब 23 किसानों को मूंगफली के बीज प्रदान किए गए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग करें, जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

बीज प्राप्त करने वाले किसानों ने शासन की इस पहल का स्वागत किया है। ग्रामीण किसान भूरजी भाभर, नानूराम पारगी, सीता बाई, लक्ष्मण सिंह चारेल, लक्ष्मण निनामा, बद्दा खराड़ी,  मुकेश निनामा आदी ने बताया कि उन्हें योजना के तहत बीज उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के बाद वे बुवाई का कार्य प्रारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि समय पर बीज मिलने से खरीफ सीजन की तैयारियां आसान हो गई हैं।

Post a Comment

0 Comments