सैलाना नगर में फिर गिरा हरा-भरा पेड़।
बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर 100 वर्ष पुराना नीम का पेड़ धराशायी, बड़ा हादसा टला; दो घायल, प्रशासन मौके पर पहुंचा।
सैलाना- सैलाना नगर के बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग पर नगर परिषद अध्यक्ष के निवास के समीप खड़ा लगभग 100 वर्ष पुराना हरा-भरा नीम का पेड़ सोमवार सुबह 11 बजे अचानक भरभराकर जमीन पर गिर गया। पेड़ गिरते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ के नीचे कोई लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ के समीप इन दिनों नवीन पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा था, जिसके लिए पेड़ के समीप पाईप लाईन के लिए गड्ढा खोदा गया था। हालांकि पेड़ गिरने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद एहतियातन कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति भी बंद करवाई गई।
*दो लोग घायल, एक को रतलाम किया रेफर-*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरते समय उसके समीप कुछ लोग निकल रहे थे की पेड़ गिर गया। कुछ मोटरसाइकिल भी वहा खड़ी थी। जो क्षतिग्रस्त हो गये और दो लोग घायल हो गए।
घायलों में भेसाडाबर निवासी 70 वर्षीय मांगीलाल पिता भगवान तथा वही सैलाना निवासी 24 वर्षीय अरुण पिता राजेश राठौड़
शामिल हैं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जिसमें से अरुण को गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के लिए रतलाम लेकर पहुंचे। बताया गया है कि अरुण राठौड़ अपनी दुकान से स्कुटी से घर की ओर खाना खाने जा रहा था। तभी पेड गिरा और वह जख्मी हो गया। ओर स्कूटी पेड़ में दब गई।
*कुछ दिनों पहले भी गिरा था नीम का पेड़-*
उल्लेखनीय है कि 22 मार्च 2026 को नगर के दिलीप मार्ग (नाला रोड क्षेत्र) में भी सड़क किनारे स्थित एक बड़ा नीम का पेड़ अचानक गिर गया था। उस हादसे में पैदल जा रही 65 वर्षीय पदमा बाई पति कंवरलाल कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया था।
*सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन-*
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मनोज कुमार शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला सहित पुलिस बल और नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया तथा मार्ग पर गिरे पेड़ को कटवाकर हटवाया, जिसके बाद यातायात पुनः सुचारू किया गया।
*वन विभाग से मांगी जाएगी रिपोर्ट-*
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर नीम का पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाकर मार्ग को चालू करवाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में मामूली जनहानि हुई है तथा दो लोगों को चोटें आई हैं। पेड़ गिरने के कारणों की जांच के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

Post a Comment
0 Comments