क्रांति जोशी को इन्दौर में मिला मां देवी अहिल्या माता नगर गौरव पुरस्कार।
सैलाना- सैलाना नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष समाज सेविका क्रांति जोशी को इन्दौर में गुरुवार को एक गरिमामय बड़े समारोह में उनकी जनसेवा और सामाजिक दायित्वों में लगनपूर्वक कार्य करते रहने के जज्बे के लिए सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें पूर्व मंत्री और समाजसेविका ऊषा ठाकुर और पदमश्री जनक पलटा के कर कमलों से नवाजा गया।
दरअसल इन्दौर के ऐतिहासिक जाल सभागृह में देवी अहिल्या बाई जन्म जयंती समारोह समिति ने सामाजिक, धार्मिक, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सतत उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार सक्रिय महिला विभूतियों को "मां देवी अहिल्या माता गौरव पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। यही सम्मान सैलाना की क्रांति जोशी को भी मिला। अन्य तीन विभूतियों में भारती कुशवाह, भारती ठाकुर और माधुरी यादव शामिल हैं।
*इसलिए मिला उन्हें ये बड़ा सम्मान-*
दरअसल क्रांति जोशी को ये बड़ा सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सतत कार्य करने पर एवम् 27 मंदिरों के जीर्णोद्धार के संकल्प के कारण मिला। क्रांति जोशी अपनी टीम के साथ वनवासी क्षैत्र के क्रांति जोशी वनवासी क्षेत्र में जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य में अपनी टीम के साथ लगी हुई हैं।वे अरिहंत महिला साख संस्था के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के अभियान में भी काफी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।इन कारणों से उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख ग्यारह हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री ऊषा ठाकुर, समाज सेविका पद्म श्री जनक पलटा एवम जन्म जयंती समारोह समिति अध्यक्ष जयंत भिसे सहित कई जानी मानी विभूतियाँ समारोह में उपस्थित थी। अनेक गणमान्यजनों ने इस बड़े सम्मान के लिए क्रांति जोशी को बधाई दी व कहा कि इस सम्मान ने न केवल सैलाना क्षेत्र का ही बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया हैं।

Post a Comment
0 Comments