Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पुलिस के लिए नाक का सवाल बनी बड़ी चोरी का मामला सुलझा, जल्दी ही होगा पूरा खुलासा।

पुलिस के लिए नाक का सवाल बनी बड़ी चोरी का मामला सुलझा, जल्दी ही होगा पूरा खुलासा।

सैलाना, *सर्च टीवी हलचल*| रतलाम जिले के सैलाना  के सदर बाजार स्थित शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। सूत्रों के अनुसार, झाबुआ जिले से संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और चोरी गई चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए है। शातिर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा पुलिस संभवतः जल्द कर सकती है।

*तुरन्त सक्रिय हुई पुलिस*

घटना की जानकारी प्रकाश में आते ही पुलिस ने अपनी पूरी ताकत मामले को सुलझाने में झोंक दी। दरअसल नगर के बीचोंबीच स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर पुलिस गश्त को ढेंगा बताते हुई लाखों की चोरी सुलझाने के लिए पुलिस ने हर सम्भव प्रयास तेज किए। मामला दरसअल पुलिस के लिए भी अपनी नाक का सवाल जो बना हुआ था।

*गांव के रास्ते भागे आरोपी पुलिस ने कसा शिकंजा*

जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस गश्त से बचने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर ग्रामीण इलाकों से होते हुए झाबुआ जिले की तरफ फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ग्राम करिया दौलतपुरा सहित कई आस-पास के गांव में पहुंची और पूछताछ की। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की। ग्राम करिया के मुख्य बाजार और एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्धो की गतिविधियां कैद हुई। इन्ही सुरागो के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर शनिवार दोपहर आरोपियों को पकड़ लिया गया।

*नकाब और ग्लव्स पहन कर दिया था चोरी को अंजाम*

गौरतलब है कि बुधवार रात मुख्य मार्ग स्थित शत्रुंजय ज्वेलर्स की दुकान में दो शातिर बदमाश नकाब व ग्लब्स पहनकर दाखिल हुए थे। आरोपियों ने दुकान से करीब 12 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के दौरान उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कमरे में कैद हुई थी। 

*तीन थानों के थाना प्रभारी सहित विशेष टीम कर रही जांच*

मामले की जांच में बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया व सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश अपने टीमों के साथ सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। जांच टीम में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह और मनोहर शर्मा भी शामिल है पुलिस अब पूरे नेटवर्क पर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच पहड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments