अड़वानिया में चेकडैम लोकार्पण।
सैलाना - समृद्धि परियोजना के अन्तर्गत सुजलॉन फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से बायपास संस्थान द्वारा गांव अड़वानिया में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चैकडेम का निर्माण का बुधवार को विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच जमना मेईड़ा, ग्राम विकास समिति सदस्य देवचंदन पाटीदार, छोगालाल पाटीदार तथा सुजलॉन फाउंडेशन के सीएसआर मैनेजर, मध्यप्रदेश रामकुमार कटियार एवं सुजलॉन कंपनी से धर्मेश दावडा एरिया लाइजनिंग आफिसर और बायपास संस्थान से परियोजना समन्वयक सुरेन्द्र गेहलोत एवं सामुदायिक समन्वयक मंगल सिंह राठौर आदि गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment
0 Comments