Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना कृषि उपज मंडी प्रांगण में सफाई व्यवस्था जारी।

सैलाना कृषि उपज मंडी प्रांगण में सफाई व्यवस्था जारी।


सैलाना-नगर की कृषि उपज मंडी प्रांगण में जमा गंदगी और बदबू से लोगों को राहत दिलाने के लिए रविवार के सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह 3 बजे की बारिश के बाद मंडी परिसर में फैले कचरे, जलभराव से उत्पन्न गंदगी तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मंडी में सफाईकर्मी लगातार मेहनत कर रहे हैं, ताकि यहां आने वाले अधिकारियों, व्यापारियों, किसानों, हम्मालों और अन्य लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। सफाई कर्मचारियों द्वारा मंडी के विभिन्न हिस्सों से कचरा एकत्रित कर ट्रॉली में भरकर निर्धारित कचरा स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। मंडी प्रशासन द्वारा कचरा फेंकने के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है।

सफाईकर्मियों ने बताया कि मंडी परिसर काफी बड़ा होने के कारण पूरे क्षेत्र की सफाई करने में लगभग दो दिन का समय लगता है। प्रतिदिन सुबह से शाम तक सफाई का कार्य किया जाता है और आवश्यकता पड़ने पर रात के समय भी सफाई अभियान जारी रखा जाता है। सफाई कर्मचारी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ मंडी को स्वच्छ रखने में जुटे हुए हैं।

सफाईकर्मी दीपक आदिवान ने बताया कि मंडी में नियमित और बेहतर सफाई से न केवल गंदगी और दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा, बल्कि मंडी का सौंदर्य भी बढ़ेगा। उनका कहना है कि स्वच्छ मंडी से किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना भी कम होगी।

मंडी प्रशासन का भी मानना है कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित सफाई आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार मेहनत की जा रही है ताकि कृषि उपज मंडी परिसर साफ, सुंदर और व्यवस्थित दिखाई दे तथा यहां आने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Post a Comment

0 Comments