सैलाना विधायक अब कानून में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करेंगे, कठिन पात्रता परीक्षा में वे हुए एल एल एम के लिए चयनित।
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार कानून में अब मास्टर डिग्री हासिल करेंगे। उन्होंने क्लेट पी जी परीक्षा उत्तीर्ण कर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल एल एल एम के लिए प्रवेश की पात्रता हासिल कर ली हैं। ये परीक्षा काफीकठिन मानी जाती हैं।इसमें लॉ ग्रेजुएट ही हिस्सा ले पाते हैं।बड़ी संख्या में इस परीक्षा में लॉ में स्नातक लोग हिस्सा लेते हैं, जिनमें से चुनिंदा लोग ही ये परीक्षा उत्तीर्ण कर आगे पहुंच पाते हैं। एक तरह से ये एल एल एम करने के लिए पात्रता परीक्षा हैं।जिसे उत्तीर्ण करने में डोडियार ने सफलता प्राप्त की।
*क्षेत्र के लिए गर्व की बात*
अमूमन माना जाता हैं कि विधायक बनने के बाद कोई आगे की पढ़ाई नहीं करता।लेकिन देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्व विद्यालय के लॉ फैकेल्टी के कैंपस लॉ सेंटर से लॉ ग्रेजुएट डोडियार ने निरंतर आगे अध्ययन कर बड़े मुकाम की और अग्रसर हैं।आगे के उच्च अध्ययन के लिए अभी भी निरन्तर तैयारी में लगे हैं।उनके दफ्तर में पहुंचते ही कानून की किताबों का अम्बार लगा दिखाई पड़ता हैं। अक्सर अकेले में वे किताबों का अध्ययन करते रहते हैं।जो पात्रता परीक्षा विधायक ने उत्तीर्ण की हैं वो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा हैं। इस परीक्षा में संवैधानिक कानून, प्रशासनिक कानून, न्याय शास्त्र,आपराधिक कानून, संविदा कानून और अन्य कानूनी विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।विधायक का इस परीक्षा में अच्छे स्कोर के साथ लॉ में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए चयन हुआ हैं।
*विकास में पीछे नहीं रहेगा सैलाना*
विधायक डोडियार ने कहा कि पढ़ाई के लिए आगामी वर्ष मे उन्हें ज्यादातर भोपाल ही रहना पड़ेगा पर वहीं से वे सैलाना क्षेत्र के विकास की गतिविधि भी निगाह में रखेंगे।सैलाना विकास में पीछे नहीं रहेगा।
*देश के बड़े कानूनविदों से भी हैं उनका संपर्क*
वे पूरे रतलाम जिले के ऐसे इकलौते कानूनविद हैं जिनके देश के बड़े बड़े कानूनविदों से संपर्क हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री देश के वरिष्ठ एडवोकेट कपिल सिब्बल से भी उनका मिलना जुलना हैं।

Post a Comment
0 Comments