जिले में स्कूलों का समय परिवर्तन, चौतरफा मांग के बाद भी नहीं पसीजा प्रशासन का दिल।
सैलाना। लगातार दबाव के बाद भी हालांकि प्रशासन ने स्कूली बच्चों की छुट्टियां घोषित तो नहीं की,पर समय में परिवर्तन जरूर कर दिया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बुधवार से अब स्कूली बच्चों के लिए स्कूल समय प्रातः साढ़े सात से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। शिक्षकों के लिए समय प्रातः साढ़े सात से दोपहर डेढ़ बजे तक नवीन आदेश में निर्धारित किया गया हैं।
*गेहलोत ने कल ही मांग की थी -*
अभिभावकों के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कल ही कलेक्टर को पत्र लिख कर भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूली बच्चों का अवकाश घोषित करने की मांग की थी। भीषण गर्मी का हवाला देते हुए गेहलोत ने कहा था कि बच्चे बीमार हो रहे हैं।
*नहीं पसीजा प्रशासन का दिल-*
चौतरफा मांग के बाद भी प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। बस इतना किया गया कि अब स्कूल दोपहर 12 बजे बाद नहीं लगाने के आदेश जारी हुए हैं। उधर गेहलोत और अभिभावकों का कहना हैं कि गर्मी तो सुबह से ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देती हैं।दोपहर 12 बजे तक तो पसीने छूट जाते हैं। बजाय समय परिवर्तन के अब छुट्टी घोषित की जाना चाहिए।


Post a Comment
0 Comments