Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने की जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से की मांग। 40 डिग्री से अधिक तापमान में बच्चों की सेहत पर खतरा, तत्काल निर्णय लेने की अपील।

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने की जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से की मांग।

40 डिग्री से अधिक तापमान में बच्चों की सेहत पर खतरा, तत्काल निर्णय लेने की अपील।

रतलाम/सैलाना - जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत द्वारा कलेक्टर रतलाम को एक पत्र देकर मांग की गई।

       मांग पत्र में बताया गया कि वर्तमान में रतलाम जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से स्कूली छात्र-छात्राओं को इस तपती गर्मी में विद्यालय आने-जाने और पढ़ाई करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

       जिला कांग्रेस ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि इतनी भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए।

        हर्षविजय गेहलोत ने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि समय रहते उचित निर्णय लेना आवश्यक है, ताकि बच्चों को गर्मी से होने वाली परेशानियों और संभावित बीमारियों से बचाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments