सैलाना में कार की टक्कर से बाप पार्टी जिलाध्यक्ष के पुत्र की इलाज के दौरान हुई मौत।
आक्रोशित परिजनों का फुटा गुस्सा, सैलाना थाने के बाहर किया रोड़ जाम।
सैलाना- (बलवास टाईम्स) रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाप पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश खराड़ी के पुत्र की सड़क दुर्घटना के बाद वडोदरा मे इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आक्रोशित परिजन व ग्रामीण सैलाना थाने पर पहुंचे। ओर थाने के बाहर रोड पर बैठ कर रोड जाम कर दिया। समझाईश के बाद परिजन माने और पुलिस ने जाम खुलवाया।
*ये है, पुरा मामला-*
दरअसल रविवार को रतलाम- बांसवाड़ा मार्ग सरवन रोड समीप आरटीओ बैरियर के पास अक्षय पिता रमेश खराड़ी उम्र (19) वर्षीय निवासी सालरापाडा व अंकित पिता महेश मईड़ा उम्र (20) वर्षीय निवासी रिछाखोरा बाइक से रतलाम कि ओर जा रहे थे। वही आरटीओ बैरियर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अक्षय व अंकित को गम्भीर चोटे आई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहा डॉ. जितेंद्र रायकवार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में अक्षय की हालत गंभीर होने और अधिक खून बहने से परिजन उसे इलाज के लिए वडोदरा (गुजरात) ले गए। वहां मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
*आक्रोशित परिजनों ने थाने के बाहर किया रोड जाम-*
भीषण सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय अक्षय पिता रमेश खराड़ी की वडोदरा में उपचार के दौरान हुई मौत के बाद बुधवार को सुबह परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैलाना थाने पर पहुंचे। ओर थाने के बाहर रोड पर बैठ कर रोड जाम कर दिया। जिससे कुछ देर के लिए यातायात बांधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डडियार और जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा भी मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से चर्चा कर प्रशासन से शीघ्र ही कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलते ही सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल व थाना प्रभारी पिंकी आकाश भी मौके पर पहुंचे। ओर आक्रोशित परिजनों को समझाया। व यातायात सुचारू रूप से शुरू करवाया। साथ ही परिजन सालरापाडा गांव में पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार किया।
*मृतक के पिता बाप पार्टी के है, जिलाध्यक्ष-*
बताया जा रहा है कि मृतक अक्षय के पिता रमेश खराड़ी वर्तमान में भारतीय आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
*एंबुलेंस बीच रोड पर रखकर रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग किया जाम-*
बुधवार सुबह मृतक का शव सालरापड़ा गांव में आने से पहले आक्रोशित परिजनों ने सुबह 10 बजे सैलाना थाने के बाहर रोड पर बैठकर रोड जाम कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के समझाइश के बाद परिजन वहां से चले गए और गांव में शव के आने का इंतजार करने लगे। शव गांव में आते ही 11 बजे के लगभग रतलाम- बांसवाडा मार्ग पर एम्बुलेंस में रखे शव को रोड पर खड़ा करके युवक की मृत्यु को लेकर रोड पर बैठ गए और रोड जाम कर दिया। जिससे बांसवाड़ा व रतलाम की ओर से आने-जाने वाले वहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुचा। परिजनों की मांग है कि जिला पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाया जाए। वही 12 बजे बाद तक जाम हटाया गया। मोके पर क्षेत्रीय विधायक कमलेश डोडीयार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा सहित बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण मौजूद है।
*इनका कहना रहा-*
एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि आरटीओ बैरियर के पास कार व बाइक कि भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से एक की वडोदरा में इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई है। मृत्यु होने से परिजन आक्रोशित हुए हैं। ओर परिजनों द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच कर कार्यवाही कि जा रही है।


Post a Comment
0 Comments