Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*सैलाना नगर बढ़ा पांवर हाउस सोलर ट्रेंड की ओर* *पीएम सूर्यघर योजना से अनेकों क्षेत्रो से हो रही बिजली उत्पादन* *गर्मी में सैलाना की छतें बनी पावर हाउस*

 *सैलाना नगर बढ़ा पांवर हाउस सोलर ट्रेंड की ओर*

*पीएम सूर्यघर योजना से अनेकों क्षेत्रो से हो रही बिजली उत्पादन*

*गर्मी में सैलाना की छतें बनी पावर हाउस*

चिफ एडीटर - नितेश राठौड़ 

केमरामैन- जितेंद्र शर्मा 

सैलाना- गर्मी के मौसम में सैलाना क्षेत्र की छतें अब “पावर हाउस” में बदलती नजर आ रही हैं। केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के चलते रूफटॉप सोलर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।हालात यह हैं कि क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत अब 115 स्थानों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इनकी कुल क्षमता बढ़कर 410 मेगावाट से अधिक पहुंच गई है।

अप्रैल के पहले सप्ताह में सौर संयंत्रों से करीब साढ़े 12 घंटे (सुबह 6:15 से शाम 6:45 तक) बिजली उत्पादन हो रहा है, जबकि जनवरी में यह अवधि लगभग 9.5 घंटे थी। यानी जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, सोलर उत्पादन भी बढ़ता जा रहा है।

*तेजी से बढ़ रहा रुझान-*

सैलाना शहर के मध्य क्षेत्र के साथ-साथ बाय-पास और अन्य इलाकों में भी लोग तेजी से सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं। उपभोक्ता अब पारंपरिक बिजली के बजाय सौर ऊर्जा को किफायती और टिकाऊ विकल्प मान रहे हैं।

*बिजली बिल में ग्राहकों को भारी राहत-*

स्थानीय उपभोक्ता *मयंक शुक्ला* के अनुसार, हमने 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया है। पहले 1200 से 1500 रुपये बिल आता था, अब केवल 250 से 300 रुपये फिक्स चार्ज देना पड़ता है।


 *नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला* ने बताया कि उपभोक्ता के सोलर पैनल से ज्यादा बिजली बन रही है। लेकिन उपयोग कम हो रहा है। तो साल में एक बार हिसाब किया जाता है। अतिरिक्त बिजली का लगभग 2.7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से कम्पनी भुगतान करती है।

 *भाजपा नेत्री क्रांति जोशी* ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इससे न केवल बिजली बिल में कमी आ रही है, बल्कि लोग ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।

सरकार की इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है और आने वाले समय में अधिक से अधिक लोग सोलर ऊर्जा की ओर आकर्षित होंगे। और सब्सिडी से बढ़ी लोकप्रियता

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।


*सोलर पैनल की देखभाल जरूरी विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर उत्पादन के लिए पैनलों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है-*

हर 8–10 दिन में धूल साफ करें, पानी, ब्रश, कपड़े या वाइपर का उपयोग करें, नुकीली वस्तु से सफाई न करें, गंदगी रहने पर 20% तक उत्पादन घट सकता है, सफाई हमेशा रात में या मेन स्विच बंद करके करें।

*इनका कहना-*

सैलाना में सोलर ऊर्जा अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि तेजी से मुख्य ऊर्जा स्रोत बनती जा रही है। सरकारी योजना, सब्सिडी और बढ़ती जागरूकता के चलते आने वाले समय में यह ट्रेंड और तेज होने की संभावना है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत, सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी देती है, जिससे सोलर पैनल लगवाने का खर्च कम हो जाता है। इस योजना के कई फायदे हैं। आपका बिजली का बिल बहुत कम हो जाता है और अगर आप जरूरत से ज़्यादा बिजली बनाते हैं तो उसे विद्युत वितरण कंपनी को बेच भी सकते हैं। सोलर पैनल की सर्विस लाइफ 20 से 25 वर्ष तक होती है इससे आपको लंबे समय तक फायदा मिलता है।

*विद्युत मंडल अधिकारी जेई श्याम रायकवार विधुत मंडल सैलाना*

Post a Comment

0 Comments