Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही मोहल्ले से दो बाइकों की चोरी।

सैलाना नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही मोहल्ले से दो बाइकों की चोरी।


सैलाना- गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात सैलाना के रंगवाडी मोहल्ले में पुलिस गश्त को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने घर की बाहर पड़ी दो मोटरसाइकिले चुराने में कामयाबी हासिल की। उधर पुलिस ने दोनों से आवेदन तो ले लिए परंतु आगे की कोई जानकारी नहीं दी। एक ही रात में एक ही मोहल्ले से दो-दो मोटरसाइकिले गायब हो जाना निसंदेह आमजन के लिए चिंता का विषय है। 

शुक्रवार सुबह रंगवाडी मोहल्ले के कार्तिक पिता मदनलाल मालवीय रोज की तरह जब सुबह अपने घर के बाहर निकले तो उनकी बाइक नदारद नजर आई। वे चौंक गए। रोज की तरह वे बाइक अपने घर के बाहर ही रखते थे। आस-पास सब जगह तलाशने पर जब बाइक का पता नहीं चला तो कार्तिक ने पुलिस थाने में आवेदन दिया कि उनकी  हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक नंबर एमपी 43 ZN 8159 उनके घर के बाहर से किसी ने चुरा ली है। उन्होंने उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस थाने में दिए गए आवेदन में अपनी गुमी हुई बाइक ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। उधर इसी मोहल्ले में नितेश पिता शांतिलाल पाटीदार की एक अन्य मोटरसाइकिल नंबर एमपी 43 ZJ 8154 भी उनके घर के बाहर से गायब दिखी। यह भी रोज की तरह ही लाक करके अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर ही रखा करते थे। पाटीदार ने भी इधर-उधर तलाशने के पश्चात सैलाना थाने में आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस ने कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया। आवेदन के आधार पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने की जानकारी मिली है।

Post a Comment

0 Comments