खुश खबर, रतलाम जिले में छोटे स्कूली बच्चों का कल से ही ग्रीष्मावकाश।
सैलाना। अन्ततः प्रशासन को जनता की मांग के आगे झुकना ही पड़ा। 25 अप्रेल से अब कक्षा 5 वीं तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां घोषित हो गई। लगातार तापमान बढ़ने से अभिभावकों और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने रतलाम कलेक्टर से बच्चों के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने की मांग गत दिनों की थी।
*30 तक घोषित अवकाश*
1 मई से तो पूर्व से ही ग्रीष्मावकाश घोषित था ही। अप्रैल में 30 तक स्कूल लगाने के आदेश थे।अब नए आदेश के तहत कल यानि 25 अप्रेल से ही छुट्टियां घोषित हो जाने से सभी ने राहत की सांस ली।हालांकि इस नए आदेश में शिक्षकों के लिए कोई राहत नहीं हैं।उन्हें पूर्ववत शाला समय में स्कूलों में जाना ही हैं।उनके अवकाश 1 मई से ही रहेंगे।

Post a Comment
0 Comments