Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

धधकते अंगारों पर नंगे पैर दौड़ा आस्था का जनसैलाब। मन्नत पूरी होने पर मां के सैकड़ों भक्त चुल में चले। क‌ई वर्षों से हो रहा अनवरत चूल का आयोजन।

धधकते अंगारों पर नंगे पैर दौड़ा आस्था का जनसैलाब।

मन्नत पूरी होने पर मां के सैकड़ों भक्त चुल में चले।

क‌ई वर्षों से हो रहा अनवरत चूल का आयोजन।

सैलाना--- महालक्ष्मी गली में स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को शीतला माता उत्सव समिति द्वारा दशा माता के दिन लगातार कई वर्षों से चुल का आयोजन किया जा रहा है यहां पर आयोजित चुल में समिति द्वारा दिनभर कडी मेहनत कर चुल के आयोजन की तैयारियां की गई जिसके पश्चात सायं 7:00 बजे से माँ के सैकड़ों भक्तों ने चुल प्रारंभ होने से पहले चुल आयोजन स्थल पर एकत्रित होकर जूल में चलने से पहले स्नान कर हाथ में कलश में जल भरकर उसमें श्रीफल चिरौंजी अगरबत्ती आदि लेकर धधकते अंगारों पर मां के जयकारे लगाते हुए चुल से निकलते हुए मंदिर पर पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना की चुल में चलने वाले भक्तों की संख्या लगभग 500 से 700 रही चुल आयोजन समाप्ति के पश्चात सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर शीतला माता उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चण्डालिया, नाथुलाल राठौड़,वीरेंद्र त्रिवेदी,  जानकीलाल राठौड़, जगदीश पांचाल, मदनलाल राठौड़, विनोद धभाई, सत्यनारायण सोनी, मांगीलाल गुर्जर, आशीष पाठक, देवीलाल राठौड़, सुनील राठौड, मुकेश लौड़ा, नरेंद्र भाटी, चेतन राठौड़, सुरेश राठौर, संतोष शर्मा, नागेश्वर प्रजापत, अंकित धबाई, अक्षय कसेरा आदि सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


थाना पभारी पिंकी आकाश, एसआई शंकर सिंह शक्तावत, एएसआई सीताराम तेनिवार, हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, रमेश डाबी, मनीष ओझा,आरक्षक तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, शौकीन धाकड़, फकीरचंद्र सोलंकी, सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments