महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
सैलाना (निप्र)। नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातः 9:00 बजे सकल जैन समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें भगवान की आकर्षक पालकी सजाकर छोटा जैन मंदिर से प्रारंभ हुई।
चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। जगह-जगह स्वागत एवं पुष्पवर्षा की गई। भक्तों ने जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस आयोजन में अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के सदस्यों की विशेष सहभागिता रही। युवाओं ने आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चल समारोह धर्मसभा के साथ पुनः जैन धर्मशाला पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात सामूहिक सामीवात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
*जैन धर्मशाला में सा धार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन संपन्न*
जैन धर्म शाला में जैन समाज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सा धार्मिक स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
*एक शाम प्रभु महावीर के नाम संपन्न*
भगवान महावीर स्वामी की वाणी और आदर्शों को समर्पित “एक शाम प्रभु महावीर के नाम” कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वक्ताओं ने प्रभु महावीर के जीवन, उनके त्याग, तप और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अहिंसा, सत्य एवं अपरिग्रह जैसे मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक श्रावीका उपस्थित रहे और सभी ने प्रभु महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment
0 Comments