जगह-जगह हुआ होलिका दहन, डीजे की थाप पर युवा थिरके।
सैलाना । सोमवार को होलिका दहन अंचल सहित नगर में विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ दहन हुआ। होली दहन के पहले होली को विशेष रूप से सजाया। शुभ मुहूर्त में उसका दहन किया।
होली दहन के बाद युवाओं ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर डीजे की थाप पर नृत्य भी किया।
गेहूं की बालीयां सेक कर खाई । ऐसी मान्यता है कि होली दहन के समय उसकी अग्नि में गेहूं चने की सेकी हुई बालियों को खाने से दांत का दर्द साल भर तक नहीं होता। इसी आशय के चलते कई होलिका दहन स्थानों पर बालिया सेक कर खाई।
प्रशासन भी घुमता रहा-
नगर में थाना प्रभारी पिंकी आकाश पूरे दलबल के साथ नगर में भ्रमण करती रही।


Post a Comment
0 Comments