Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

रंग बरसेगा, गुलाल उड़ेगा — गैर में दिखेगी राधाकृष्ण की जोड़ी

 

रंग बरसेगा, गुलाल उड़ेगा — गैर में दिखेगी राधाकृष्ण की जोड़ी



सैलाना। रंगों के पावन पर्व रंगपंचमी के उपलक्ष्य में नगर परिषद सैलाना द्वारा पारंपरिक गैर का आयोजन किया जा रहा है। यह गैर 8 मार्च को प्रातः 10:00 बजे घंटाघर चौराहा, नगर परिषद सैलाना से भगवान श्री कृष्ण एवं हनुमान जी की महा आरती करने के पश्चात धूमधाम के साथ निकलेगी।

गैर में नगर के युवा, नागरिक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होकर रंगारं गेर के साथ रंगपंचमी का उत्सव मनाएंगे। ढोल-नगाड़ों की थाप, रंग-गुलाल की बौछार के साथ राधा-कृष्ण का रास और राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति भी गैर का विशेष आकर्षण रहेगी। गैर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी, जिससे पूरे नगर में उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा।

नगर परिषद द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पारंपरिक गैर को सफल बनाएं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगपंचमी का पर्व मनाएं।

Post a Comment

0 Comments