अति प्राचीन मां कालिका माता मंदिर पर आकर्षक विधुत सज्जा की गई।
सैलाना। 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर नगर के कालिका माता रोड़ स्थित अति प्राचीन कालिका माता मंदिर को भव्य एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है कि रात के समय पूरा क्षेत्र जगमगा उठेगा। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगना शुरू हो जाएगा।
चैत्र नवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंचकर विधि विधान से पुजा अर्चना कर सुबह शाम महा आरती में भाग लेंगे।


Post a Comment
0 Comments