Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

सैलाना। सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांदीपनि विद्यालय बिरमावल के प्राचार्य श्री अरविंद गुप्ता जी एवं कनेरी विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. सी. मईडा सर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, जिससे विद्यार्थियों को उनके जीवन एवं ‘रमन प्रभाव’ की जानकारी प्राप्त हुई।

विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरीश सारस्वत द्वारा विज्ञान विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया तथा सी.वी. रमन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि श्री अरविंद गुप्ता जी एवं श्री आर. सी. मईडा सर ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व एवं दैनिक जीवन में उसके उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताईं तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 6 की छात्राएँ तानिया निनामा एवं आराध्या पाटीदार को ओलंपियाड में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर महोदया द्वारा जारी शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र विद्यालय में प्राचार्य महोदय द्वारा प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक योगेश परमार द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षिका पलक विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर संस्था से वैभव दुबे, अशोक गौर, कमलेश पाटीदार, सुरेश बानियां, इमरोज़ खान, संगीता राठौर, अश्विनी गौतम, फिरोज खान, नविष्ता अली, नेहा सिंह देवड़ा, भारती बैरागी,सारिका मंडलोई सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments