सैलाना में शॉर्ट सर्किट्स लगी आग में 5 बीघा के गेहूं जलकर स्वाहा।
सैलाना- सैलाना में पिपलोदा मार्ग पर एक किसान के पांच बीघा के गेहूं चल कर स्वाहा हो गए। दरअसल खेतों के उपर से जा रहे विद्युत तारों में सम्भवतः शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी। और खेत के गेहूं जलकर खाक हो गए। बाद में नगर परिषद ने फायरफाइटर भिजवाए और आग बुझाने में मदद की। तब तक 5 बीघा के गेहूं स्वाहा हो चुके थे।
घटना दोपहर 1:30 बजे बात की बताई जा रही है जूनावास निवासी राधेश्याम पिता कैलाश गामी का पिपलोदा रोड पर खेत है। उसी खेत में दोपहर में गेहूं की फसल में अचानक आग की लपटे उठने लगी। फायर ब्रिगेड के लिए नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई। पर फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग बुझाता उससे पहले ही किसन राधेश्याम के पांच बीघा के गेहूं पूरे जलकर खाक हो गए। बताया जाता है कि लगभग 45 क्विंटल गेहूं इस आग जनी में स्वाहा हुए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपए बताई जाती है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Post a Comment
0 Comments