Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में सजने लगी रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें, होली की तैयारी जोरों पर।

सैलाना में सजने लगी रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें, होली की तैयारी जोरों पर।


सैलाना। फाल्गुन मास के आगमन के साथ ही नगर में होली पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों ने आकर्षक सजावट के साथ ग्राहकों का स्वागत करना शुरू कर दिया है।

इस बार बाजार में हर्बल गुलाल की मांग अधिक देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि लोग त्वचा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक और हर्बल रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, टैंक और गन स्टाइल की पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

पिचकारी विक्रेता राजेश कोठारी ने बताया कि दुकानों पर अलग-अलग प्रकार के गुलाल, रंग और सभी रेंज की पिचकारियां उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें। वहीं व्यवसायी संजय मांडोत ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर चेहरे और त्वचा का विशेष ध्यान रखते हुए हर्बल रंगों का ही अधिक से अधिक उपयोग करें।

नगर में जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है, बाजारों में चहल-पहल बढ़ती जा रही है और लोग उत्साह के साथ खरीदारी में जुटे हैं।

Post a Comment

0 Comments