Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नगर परिषद सैलाना का साधारण सम्मेलन सम्पन्न।

नगर परिषद सैलाना का साधारण सम्मेलन सम्पन्न।


सैलाना: नगर परिषद का साधारण सम्मेलन बुधवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने की।

सम्मेलन में 09 प्रस्ताव मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा प्रस्तुत किये। सम्मेलन में नामांतरण के 54 प्रकरण एवं दुकान नामांतरण के 04 प्रकरण स्वीकृत किये गये। कल्याणी पेंशन 01, वृद्धावस्था पेंशन 08 एवं दिव्यांग पेंशन का 01 कुल 10 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृत किये जाने पर सर्व सम्मति से सहमति व्यक्त की गई।

  बस स्टेण्ड स्थित दुकान क्रमांक एफ-7 ऑनलाइन निविदा जारी कर नीलामी की कार्यवाही की गई थी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त दुकान की नीलामी में प्रक्रियागत त्रृटि हुई है परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रकरण में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग से मार्गदर्शन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जावे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जल प्रदाय, स्वच्छता एवं विद्युत व्यवस्था पर होने वाले वार्षिक व्यय की स्वीकृति प्रदान कर निर्णय लिया गया कि सामग्री क्रय किये जाने हेतु ऑनलाइन निविदा जारी की जावे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बाजार बैठक एवं पशु पंजीयन की वसूली कार्य को ठेके पर दिये जाए और ऑनलाइन निविदा जारी की जावे।

सम्मेलन समाप्ति के पश्चात अन्य विषयों पर चर्चा की गई जिसमें राजस्थान रोड़वेज की बस जो वस स्टेण्ड में न आकर नगर की सवारियों को बायपास पर उतार देती है जिस कारण नगरिकों को अत्यधिक असुविधा होती है निर्णय लिया गया कि समस्या के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं परिवहन अधिकारी रतलाम को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया जावे। नगर में कुछ सब्जी विक्रेेताओं के द्वारा अत्यधिक आवाज में लाउड स्पीकर बजाय जाते है जिससे लोगों को असुविधा होती है उन पर तत्काल रोक लगाई जाने हेतु थाना प्रभारी सैलाना को पत्र प्रेषित किया जावे। नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने पर भी चर्चा की गई।

सम्मेलन में उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षदगण एवं संबंधित शाखा प्रभारी धन्नालाल परमार, भीमसेन लहरी, धीरज रावत, मोनिका भूरिया, हुकमीचंद परिहार, अभिमन्यु ग्वाले आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments