सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल , सैलाना में विधिक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत पुरस्कार वितरण ।
"पुरस्कार, विद्यार्थी को बेहतर करने की प्रेरणा देता है "
प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है ।
विद्यार्थी यदि अपना कर्म करते हैं तो उसका उचित मूल्यांकन भी किया जाना चाहिए ,और जब विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त करते हैं तो उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
ये विचार सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल , सैलाना में न्यायाधीश मोहित परसाई ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए ।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में करियर निर्माण हेतु विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया ।
कार्यक्रम में सैलाना विधिक साक्षरता शिविर की न्यायाधीश गार्गी शर्मा एवं नेहा सावनेर भी उपस्थित रहीं ।
संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए विधिक जागरूकता गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया ,
और इसे विद्यार्थियों के ज्ञान कौशल का अभिन्न अंग बताया।
कार्यक्रम में सैलाना न्यायालय द्वारा विधिक जागरूकता हेतु आयोजित पोस्टर , चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । चित्रकला में प्रथम अर्पिता चौहान और जयश्री सांखला रहीं ।द्वितीय प्रतीक सोलंकी और यशराज सिसौदिया रहे । वंदना पांचाल और अव्यांश राठौड़ तृतीय स्थान पर रहे ।
शिक्षा का अधिकार विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में देव चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय की विधिक जागरूकता क्लब प्रभारी श्वेता नागर द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक रवि जोनवेल, रेव सिंह वसुनिया , योगेश परमार , सुरेश बानिया, नवीन उपाध्याय, अश्विनी गौतम एवं शारदा गौर आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment
0 Comments