Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

एसडीएम तरुण जैन व एसडीओपी नीलम बघेल की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न,

एसडीएम तरुण जैन व एसडीओपी नीलम बघेल की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न,


नईदुनिया न्यूज सैलाना: आगामी महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी एवं ईद के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम तरुण जैन एवं एसडीओपी नीलम बघेल की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक में पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक स्थलो पर कैमरे लगावाने, जुलूस मार्गों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली व पेयजल आपूर्ति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम तरुण जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने, हुड़दंग मचाने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। एसडीओपीओ नीलम बघेल ने कहा कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति से मनाए। होली रंगपंचमी पर रास्ता रोककर जबरन चंदा वसूली करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होने थाना प्रभारी पिंकी आकाश को स्पष्ट निर्देश दिए की त्योहार पर क्षेत्र मे दलबल के साथ भ्रमण करते रहे। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बडते हुए अतिक्रमण को लेकर प्रमुख मार्ग पर पट्टे लगाने की बात कही ताकि व्यवसायी रोड पर अतिक्रमण न करके अपना व्यवसाय कर सके। तहसीलदार कुलभूषण शर्मा रवी चंडालिया आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में पूर्व नगर परिषद जगदीश पाटीदार, इंद्रेश चंडालिया, राम प्रसाद चंदेल, केदारेश्वर पुजारी जयप्रकाश त्रिवेदी, नाथूलाल राठोड, रवी चंडालिया, प्रशांत मांडोत, राजेश पाटीदार, कप्तान बैरागी, पंकज बैरागी, राजस्व निरीक्षक कोमल चारेल, कस्बा पटवारी कैलाश वडख्या, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कैलाश परिहार, नितेश राठोड, सुनिल परिहार, क्रष्णकान्त मालवीय सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments