महाशिवरात्रि पर प्राचीन नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर एवं शनीदेव मंदिर गोविन्द कुण्ड पर विशाल भंडारा संपन्न।
सैलाना- महाशिवरात्रि के पावन पर्व सोमवार को प्राचीन नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर एवं प्राचीन शनीदेव मंदिर गोविन्द कुण्ड के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसादी ग्रहण की।
सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव एवं शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। आरती उपरांत भंडारे की शुरुआत की गई, जो देर शाम तक चलता रहा।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, वहीं समिति सदस्यों एवं स्वयंसेवकों द्वारा सेवा कार्य करते हुए प्रसादी वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।
मंदिर समिति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन जनसहयोग से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्यों, दानदाताओं एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

Post a Comment
0 Comments