Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

शिवरात्रि पर शिव मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा, महाशिवरात्रि पर भव्य धार्मिक आयोजन व भंडारा

 *शिवरात्रि पर शिव मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा* 

सैलाना बांसवाड़ा रोड स्थित प्राचीन निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के पावन त्यौहार को देखते हुए नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि पर भगवान शिव की महा आरती उतारकर भांग के रूप में प्रसादी वितरित की जाएगी।

*महाशिवरात्रि पर भव्य धार्मिक आयोजन व भंडारा* 

सैलाना- नगर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में सैलाना स्थित प्राचीन नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर एवं प्राचीन शनीदेव मंदिर गोविन्द कुण्ड के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 16 फरवरी सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

    महाशिवरात्रि को प्रातः काल से ही भगवान शिव का अभिषेक, रुद्राभिषेक, विशेष पूजन-अर्चन एवं शिव आराधना का सिलसिला जारी रहेगा। दिनभर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

    आयोजन के अंतर्गत सायं 4.00 बजे से महाआरती संपन्न होगी, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

        आयोजन स्थल बांसवाड़ा रोड स्थित शंकर मंदिर परिसर रहेगा, जहां नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मंदिर समिति एवं आयोजकों ने समस्त शिवभक्तों व नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाने तथा भंडारे का लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments