सैलाना में नगर परिषद के निर्माणाधीन गेट की सेंटिंग गिरने से हुए हादसे में तीन मजदूर घायल
सैलाना। नगर के मुख्य मार्ग पर शासकीय कन्या पी एम श्री स्कूल के समीप नगर परिषद द्वारा निर्माण कराए जा रहे गेट की सेंटिंग उस समय भरभराकर गिर गई जब निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जाता हैं कि बीम भरने की मशीन अचानक असंतुलित हो कर गेट के ऊपर जा गिरी और गेट की सेंटिंग जमींदोज हो गई। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार उपरान्त रतलाम रेफर किया गया।
15 लाख की लागत का निर्माण कालिका माता मार्ग पर चल रहा ये निर्माण कार्य 15 लाख की लागत का हैं। घटना के समय लगभग 15 मजदूर सीमेंट कांक्रीट से गेट का बीम भर रहे थे। कार्य के दौरान अचानक मशीन का बैलेंस बिगड़ा और मशीन गेट पर जा गिरी। देखते देखते ही गेट की पूरी सेंटिंग भरभराकर जमींदोज हो गई।
ये हुए घायल
हादसे में बद्धापुरा खुर्द के मांगीलाल पिता मोहन निनामा, जावरा के प्रकाश पिता हीरालाल बंजारा, तथा बद्धापुरखुर्द के ही गोवर्धन पिता बद्री निनामा घायल हो गए।जिन्हें तुरंत अन्य लोगों की मदद से सैलाना के शासकीय हॉस्पिटल लाया गया।जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के पश्चात रतलाम भेजा गया।
अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम तरुण जैन और तहसीलदार कुलभूषण शर्मा भी मौके पर पहुंचे और बाद में हॉस्पिटल पहुंच कर घायलों के हाल चाल जाने। एसडीएम ने जांच के आदेश भी दिए हैं।
स्कूल की छुट्टी के पूर्व की घटना
गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल लग रहा था। अगर छुट्टी के बाद घटना होती तो हादसा बड़ा हो जाता।
यह कहना सी.एम.ओ. का
दरअसल गेट निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान आज बीम भरने की मशीन का बैलेंस बिगड़ गया। और अचानक मशीन अनबैलेंस हो कर गेट की सेंटिंग पर गिर गई। इस कारण गेट की सेटिंग गिरने से ये हादसा हुआ। मामले में जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment
0 Comments