रविदास जयंती पुरे अंचल में धूमधाम से मनाई।
सैलाना। नगर व अंचल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पिपलोदा रोड स्थित राम जानकी मंदिर मे विराजित संत रविदास जी की प्रतिमा पर लोगो ने भजन-कीर्तन कर हवन किया। दोपहर मे महा आरती उतारकर प्रसादी वितरण की इस दौरान कई लोग उपस्थित थे।
उधर कालिका मार्ग से समाजजनो ने संत रविदास जी की शोभायात्रा निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर जयघोष किए गए।

Post a Comment
0 Comments