सांदीपनी शा मॉडल उमावि सैलाना में कैरियर मेला आयोजित, छात्रों को मिला मार्गदर्शन।
नईदुनिया न्यूज सैलाना: सांदीपनी शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैरियर मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य गिरीश सारस्वत के स्वागत भाषण से हुआ। इस अवसर पर आयूशी सोनी, सहायक प्राध्यापक शासकीय कला एव विज्ञान महाविद्यालय ने कक्षा 11वीं में आर्ट्स विषय लेने के महत्व को समझाया तथा अंग्रेज़ी विषय में करियर की संभावनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। नवोदीत बेरागी दृष्टि एनजीओ के संस्थापक ने छात्रों को सामाजिक कार्यों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हार्दिक अग्रवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन से छात्रों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित की।इस कैरियर मेले के आयोजन में रवि जॉनवेल की अहम भूमिका रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका।कार्यक्रम का संचालन ऋषिकांत देवड़ा द्वारा किया गया तथा अंत में वैभव दुबे ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कैरियर मेले से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों एवं करियर विकल्पों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।

Post a Comment
0 Comments