Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

थाना सैलाना पुलिस को चोरी के प्रकरण में सफलता — 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹40,000 का मशरूका एवं वाहन जप्त।

थाना सैलाना पुलिस को चोरी के प्रकरण में सफलता — 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹40,000 का मशरूका एवं वाहन जप्त।



रतलाम- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में  चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सैलाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण–* फरियादी भवर पिता बदीयाजी निनामा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ताराघाटी थाना सरवन ने दिनांक 20.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर से ताला लगी लोहे की पलंग पेटी सहित उसमें रखे सामान— टेबल पंखा, तीन गेती, पांच टगारी, दरांता एवं घरेलू बर्तन कुल कीमत लगभग ₹40,000 — अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।

            रिपोर्ट पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस कार्रवाई–* पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपी–*

1. मनीष पिता रामु भाभर, निवासी भीलो की खेड़ी

2. राज उर्फ राजु मईड़ा पिता रामप्रसाद मईड़ा, उम्र 23 वर्ष, निवासी जड़वासा कला, थाना नामली

3. कालु उर्फ कन्हैयालाल पिता उदयराम मुनिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी मलवासा, थाना नामली

*जप्त मशरूका –* आरोपियों के कब्जे से चोरी गया समस्त मशरूका (कीमत ₹40,000) तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा  वीरो लोडिंग वाहन जप्त किया गया।

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक पिंकी आकाश (थाना प्रभारी सैलाना), सहायक उप निरीक्षक शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक 795 संदीप सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 761 निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक 752 तुफान भुरिया, आरक्षक 398 फकीरचंद सोलंकी, आरक्षक 626 जसवंत राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments