Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

77 वा गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा।

 77 वा गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा।


सैलाना । 77 वा गणतंत्रता दिवस समारोह नगर सहित अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह बच्चे रंग बिरंगी नई पोशाकों में स्कूलों में नजर आए। सभी स्कूल के शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में झंडा वंदन करने के पश्चात विद्यार्थीयो को नगर में भ्रमण करने के लिए लाए। नगर भ्रमण के दौरान बच्चे भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में  जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, पूर्व विधायक संगीता चारेल, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, पूरे समय पैदल ही विद्यार्थीयो के साथ नगर भ्रमण किया।



     मुख्य समारोह स्थल शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उ.मा.वी. स्कूल ग्राउंड पर हुआ। ध्वजारोहण जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने किया। ध्वजारोहण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, पूर्व विधायक संगीता चारेल, एसडीएम तरुण जैन सहित अन्य उपस्थित थे।


मार्च फास्ट की सलामी जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने ली। पुलिस जवानों ने परेड करके ध्वज को सलामी दी।
मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन एसडीएम तरुण जैन ने किया। स्कूली छात्रो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जिन्हे प्रमाण-पत्र व शील्ड अतिथियो के हाथो प्रदान कि गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


         कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पूर्व विधायक संगीता चारेल,तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, शासकीय अशासकीय स्कूलों के अध्यापक अध्यापिकागण व छात्र छात्राएं नगर के नागरिकगणों आदि उपस्थित थे।

 यहां भी फहराया तिरंगा

बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने,

 

दीनदयाल परिसर मे मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर पूर्व विधायक संगीता चारेल व भाजपा कार्यकर्ता,



बस स्टैंड पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत व कांग्रेस कार्यकर्ता,

महाविद्यालय में प्राचार्य आरपी पाटीदार, 

नगर परिषद मे अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला,


पुलिस थाना परिसर मे पिंकी आकाश, 


न्यायालय परिसर में न्यायाधीश गार्गी शर्मा, मोहीत परसाई, नेहा सावनेर, तहसील कार्यालय में एसडीएम तरुण जैन तथा तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, कृषी उपज मंडी परिसर मे मण्डी सचिव रूमानसिंह बयड़िया, जनपद पंचायत मे जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने फहराया तिरंगा।

Post a Comment

0 Comments