Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सैलाना में लोकतंत्र की हुंकार, नए मतदाताओं को दिलाई शपथ।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सैलाना में लोकतंत्र की हुंकार, नए मतदाताओं को दिलाई शपथ।


सैलाना। रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सैलाना नगर परिषद प्रांगण में लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश गूंजा। नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं को शपथ दिलाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

  कार्यक्रम में भाग संख्या 22, 23, 25 एवं 26 के बीएलओ की सक्रिय उपस्थिति रही। नगर पालिका कर्मचारी कैलाश बैरागी ने पुष्पमाला पहनाकर नवीन मतदाताओं का अभिनंदन किया।


     बिएल‌ओ धर्मेंद्र सिंह राठौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रीढ़ है, और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

उन्होंने बताया कि सैलाना का हर मतदाता अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सशक्त प्रहरी है।

इस अवसर पर बिएल‌ओ रितेश यादव, हरीश चौहान, मुकेश निनामा, धर्मेंद्र सिंह राठौर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments