Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सर्व हिंदु समाज ने लाउडस्पीकर हटाने को लेकर एसडीएम तरुण जैन व थाना प्रभारी पिंकी आकाश को अलग-अलग सौंपा ज्ञापन।

सर्व हिंदु समाज ने लाउडस्पीकर हटाने को लेकर एसडीएम तरुण जैन व थाना प्रभारी पिंकी आकाश को अलग-अलग सौंपा ज्ञापन। 

सैलाना। मंगलवार को नगर के सर्व हिंदु समाज के नाम से नागरिको ने अनुविभागीय अधिकारी तरूण जैन तथा थाना प्रभारी पिंकी आकाश को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया कि नगर के मस्जिद चौराहा पर स्थित मस्जिद के ऊपर अवैध रूप से लाऊडस्पीकर लगाकर सैलाना नगर के रहवासीयों को अत्यधिक तीव्र ध्वनी से परेशान किया जा रहा है। जबकी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव द्वारा 13 दिसंबर 2023 को कार्यभार संभालते ही राज्य के सभी धार्मिक स्थलों और मस्जिदो से नियमों का उल्लंघन करने वाले अवेध लाउडस्पीकरों को हटाने का आदेश दिया था। उसके बाद भी सैलाना में मस्जिद पर अत्यधिक तीव्र ध्वनी बजाकर  आमजन को परेशान किया जा रहा है। यह तीव्र ध्वनी प्रतिदिन 4 से 5 बार बजाने से क्षेत्र के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अतः मस्जिद से अवेध लाउडस्पीकर तत्काल प्रभाव से हटाए जाएं। अन्यथा नही हटाने की स्थिति में 7 दिवस के भीतर सर्व हिंदु समाज द्वारा 50 फुट का लाउडस्पीकर टावर बंजरंग चौक पर लगाकर सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कृपा कर उक्त आवेदन पर कार्यवाही करके मस्जिद के अवैध लाउडस्पिकर हटाया जाए । इस दौरान नगर के सर्व हिंदु समाज के कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments