हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे जायरीन।
चूल पर चलकर किया मातम।
जावरा- हुसैन टेकरी शरीफ परिसर में दस दिवसीय चेहल्लूम कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात मुख्य कार्यक्रम मातम-ए-खंदक के तहत श्रद्धालुओं ने चूल पर चलकर मातम किया। पहले हुसैनी मिशन द्वारा चयनित 48 दूल्हे 12-12 के गुट में हुसैन टेकरी पर बनी चार चूल से रात 10 बजे बाद निकले जिसमें लाटरी के माध्यम से चयनित दूल्हे रहे जो सबसे पहले चूल से निकले। इसके बाद शिया समुदाय के सदस्य निकले। देर रात आम जनता के लिए चूल से निकलने की शुरुआत हुई जो अलसुबह तक जारी रही। हुसैन टेकरी पर चल रहे चेहल्लुम कार्यक्रम में देशभर से जायरीनों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। जायरीनों ने बड़े रोजे पर पहुंचकर दुआ की और मत्था टेककर व हाथ फैलाकर मन्नतें भी मांगी।

Post a Comment
0 Comments