Type Here to Get Search Results !

search tv halchal

79 वा स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा।

79 वा स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा।


सैलाना । 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर सहित अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह बच्चे रंग बिरंगी नई पोशाकों में स्कूलों में नजर आए। सभी स्कूल के शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में झंडा वंदन करने के पश्चात विद्यार्थीयो को नगर में भ्रमण करने के लिए लाए। नगर भ्रमण के दौरान बच्चे भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे नारे लगाते हुए चल रहे थे। 

मुख्य समारोह स्थल कृषि उपज मण्डी प्रांगण में हुआ-

नगर का मुख्य समारोह स्थल कृषि उपज मण्डी प्रांगण पर हुआ। ध्वजारोहण जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल ने किया । ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान गाया तथा मार्च फास्ट की सलामी ली। जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, तथा एसडीएम मनीष जैन ने ली। सभी अतिथियों ने एनसीसी  फिजा खान के साथ परेड निरिक्षण किया।


एस.आई आरपी सारस्वत के नेतृत्व मे पुलिस जवानों ने परेड करके ध्वज को सलामी दी।



मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन एसडीएम मनीष जैन ने किया।

स्कूली छात्रो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जिन्हे प्रमाण-पत्र व शील्ड अतिथियो के हाथो प्रदान कि गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ शासकीय अशासकीय स्कूलों के अध्यापक अध्यापिकागण व छात्र छात्राएं नगर के नागरिकगणों आदि उपस्थित थे।

 यहां भी फहराया तिरंगा-

बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार 

दीनदयाल परिसर मे मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर व भाजपा कार्यकर्ता


बस स्टैंड पर पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत व कांग्रेस कार्यकर्ता,

महाविद्यालय में प्राचार्य एससी जेन, न्यायालय परिसर में न्यायाधीश नेहा सावनेर, श्रैया शर्मा व अभीषेक सोनी,


 उपजैल मे जेलर भीम सिंह रावत, तहसील कार्यालय में एसडीएम मनीष जैन तथा तहसीलदार कैलाश कनौज, कृषी उपज मंडी परिसर मे मण्डी सचिव आर वसुनिया।

नगर परिषद मे अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला,

पुलिस थाना परिसर मे पृथ्वी सिंह खलाटे

आदि कार्यालयों में झंडा वंदन किया गया।

Post a Comment

0 Comments