सैलाना में दो मंदिरों में सजेगा अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन
*श्री महालक्ष्मी मंदिर में 14 नवंबर और श्री सत्यनारायण मंदिर में 16 नवंबर को होगी महाआरती एवं महाप्रसादी*
सैलाना। दीपावली पर्व के बाद नगर में अन्नकूट महोत्सव को लेकर धार्मिक उत्साह देखने को मिलेगा। नगर के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों श्री महालक्ष्मी मंदिर एवं श्री सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। दोनों मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
श्री महालक्ष्मी मंदिर उत्सव समिति द्वारा शनिवार, 14 नवंबर 2026 को श्री महालक्ष्मी मंदिर सैलाना में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 4 बजे महाआरती तथा शाम 5 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा।
वहीं श्री सत्यनारायण मंदिर उत्सव समिति द्वारा सोमवार, 16 नवंबर 2026 को श्री सत्यनारायण मंदिर सैलाना में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। यहां भी शाम 4 बजे महाआरती एवं शाम 5 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
दोनों ही मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर उत्सव समितियों ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के धर्मप्रेमी नागरिकों से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment
0 Comments