Type Here to Get Search Results !

search tv halchal

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की मिठाई दुकानों पर जांच, मावा, बर्फी, तेल और नमकीन के नमूने लिए

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की मिठाई दुकानों पर जांच, मावा, बर्फी, तेल और नमकीन के नमूने लिए

रावटी और सरवन क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे नमूने

रतलाम। दीपावली पर्व के मद्देनजर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देश पर विभाग की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को रावटी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रहलाद राठौर से मावा पेड़ा, राठौर नमकीन एवं मिष्ठान से मावा बर्फी और सेव तथा मां आशापुरा रेस्टोरेंट से मावा लड्डू एवं सोन पपड़ी के नमूने लिए गए।


वहीं, आज दिनांक 4 नवंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया द्वारा सरवन क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान सागर किराना से श्रुति सोयाबीन तेल एवं गुड़ के नमूने लिए गए। कृष्णा रेस्टोरेंट से मावा बर्फी, जोधपुर स्वीट्स से बेसन तथा शर्मा स्वीट्स से मावा बर्फी एवं मावा के नमूने संग्रहित किए गए।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी वैधानिक कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य पदार्थ खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं को मिलावट रहित एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0 Comments